Newswahni

चेहरे पर मास्क और जेब में पेपर स्प्रे पटना में ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं दो लड़कियां दुकान में ही हो गईं लॉक…



Patna Jewellery Shop Robbery: बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके के एक ज्वेलर्स दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां सामान्य सी दिखने वाली, पीठ पर बैग लिए और चेहरे पर मास्क लगाए एक ज्वेलरी की दुकान में पहुंचती हैं।

दोनों लड़कियां दुकानदार को कुछ दिखाने के लिए बोलती हैं। इसके बाद जब दुकानदार उन्हें आभूषण दिखाने लगता है, तो इस बीच लड़कियां जेब से मिर्ची स्प्रे निकालकर लूटने का प्रयास करती हैं। इसके बाद दुकानदार अपना चेहरा साफ करते हुए वहां से भागने लगता है और सीधे बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर देता है और दोनों लड़कियां दुकान में ही लॉक हो जाती है।

जिस दुकान में दोनों लड़कियां लूटने के पहुंची उस दुकान का नाम मां वैष्णवी ज्वेलर्स बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को दो लड़कियां कस्टमर बनकर दुकान में दाखिल हुईं। दोनों ने दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा।

जब दुकानदार जिसका नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है, जेवरात दिखने में व्यस्त था, तभी दोनों तभी दोनों ने पेपर स्प्रे निकालकर उन पर छिड़क दिया। इसके बाद राजेश ने तुरंत दुकान को बंद कर देता है, जिसके बाद दोनों लड़कियां अअंदर ही लॉक हो जाती है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद दुकानदार राजेश कुमार शोर मचाता है, जिसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर,दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने पैसे की जरूरत का हवाला देते हुए डाका डालने का प्लान बनाया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top