Newswahni

चकिया में चीनी मिल के पास युवती का शव मिला मोतिहारी में घटनास्थल पर बिखरा मिला खून दुष्कर्म की आशंका जांच जारी…




मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में चीनी मिल की जमीन पर एक अज्ञात युवती का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मन चौक के पास मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। शव के पास बिखरा था काफी खून स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती का शव आपत्तिजनक हालत में पड़ा था। मौके पर काफी मात्रा में खून बिखरा मिला। एक स्थानीय व्यक्ति ने गमछे से शव को ढका। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका स्थानीय लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। कहीं और हत्या कर शव फेंकने की भी आशंका घटनास्थल पर मिले खून के आधार पर पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया या वारदात को इसी स्थान पर अंजाम दिया गया। अब तक नहीं हो सकी युवती की पहचान युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर लापता महिलाओं और युवतियों की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच चकिया थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा रहा है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top