Newswahni

चंडीगढ़ सिलेंडर विस्फोट में लखीसराय के युवक की मौत परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक सिलेंडर फटने से तीन मजदूर झुलसे थे…




चंडीगढ़ में सोमवार शाम हुए भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट में बिहार के लखीसराय जिले के सीता रामपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मुन्ना यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह विस्फोट एक मकान में एक के बाद एक चार गैस सिलेंडरों के फटने से हुआ। घायलों में मृतक मुन्ना यादव का छोटा भाई सतीश कुमार, सीता रामपुर गांव के महेश कुमार यादव और लक्ष्मीपुर गांव निवासी मनीष कुमार शामिल हैं। धमाका इतना भीषण था कि कमरे में मौजूद सभी लोग आग की चपेट में आ गए और पूरा कमरा जलकर खाक हो गया। परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, सभी युवक पिछले लगभग दस वर्षों से चंडीगढ़ में मजदूरी कर रहे थे और एक किराये के मकान में रहते थे। हादसे के समय परिवार के कुछ अन्य सदस्य मकान के दूसरे कमरों में मौजूद थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि मकान के एक कमरे में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर कालाबाजारी के उद्देश्य से जमा किए गए थे। बताया जा रहा है कि लगभग 15 सिलेंडर एक साथ रखे थे, जिनमें से चार में अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना सीता रामपुर और लक्ष्मीपुर गांवों में पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मुन्ना यादव अपने पीछे तीन बेटियां और एक मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य खोने से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सोमवार रात ट्रेन से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। गांवों में शोक का माहौल पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top