Newswahni

घर के बाहर बैठी युवती पर राउंड फायरिंग जांघ में लगी गोली पड़ोसी पर साजिश का आरोप भाई से जबरन करना चाहती है…




सीवान में गुरुवार की रात सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर बैठी युवती पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दोन बुज़ुर्ग गांव की है। घायल युवती की पहचान स्वर्गीय आनंद बिहारी सिंह की बेटी काजल कुमारी(24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काजल अपनी मां के साथ रोज की तरह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और पिंटू पाण्डेय का घर पूछने लगे। काजल ने बताया कि गांव में इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। इसी बात के बाद दोनों युवकों ने अचानक हथियार निकाल लिया और करीब दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही काजल अपनी मां को बचाने के लिए चिल्लाती हुई घर की ओर भागी। घर के अंदर जब वो गई तो देखी की पैर के पास से खून बह रहा है, जिसके बाद उसे पहले गांव के एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया। वहां पता चला कि जांघ के पास गोली लग गई है। हालत गंभीर होने पर पुलिस की मदद से दरौली स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से सदर अस्पताल सीवान रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। भाई से जबरन शादी करना चाहती है पड़ोस की लड़की वहीं घायल काजल की बहन अंजली ने पूरे मामले में पड़ोस की एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजली के अनुसार, उनके भाई की हाल ही में पटना सचिवालय में सरकारी नौकरी लगी है। नौकरी लगने के बाद से ही पड़ोस की एक लड़की जबरन शादी का दबाव बना रही थी। परिवार द्वारा विरोध करने पर वह लगातार धमकी दे रही थी। परिजनों का आरोप है कि उसी युवती ने साजिश रचकर बदमाशों से गोली चलवाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पूरन कुमार झा स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवती से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। एसपी ने बताया कि परिजनों ने एक लड़की पर साजिश का आरोप लगाया गया है। पुलिस डिजिटल साक्ष्य और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होने का दावा पुलिस के द्वारा किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top