Newswahni

गोपालगंज में शव रखकर प्रदर्शन पुलिस वाहन पर पथराव बल ने किया लाठीचार्ज मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग…




गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के चारमुहानी पर गुरुवार दोपहर उस समय तनाव बढ़ गया जब शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। ग्रामीण सड़क पर शव रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वे उचित मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ड्राइवर को चोटें आईं जाम की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसके ड्राइवर को भी चोटें आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना है। हत्या के विरोध में प्रोटेस्ट यह प्रदर्शन भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में हुई एक हत्या के विरोध में किया जा रहा था। गुरुवार को बच्चे के शौच करने के विवाद को लेकर सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस की कथित देरी से कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। झड़प के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया और मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top