Newswahni

गोपालगंज में जमीन विवाद से परेशान वृद्धा ने खाया जहर सदर अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर पड़ोसी पर जमीन हड़पने का आरोप…




गोपालगंज में जमीन हड़पे जाने के कारण मानसिक तनाव में आकर महिला ने जहर खा ली है। बेहोशी की हालत में परिजन ने तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना बरौली थाना क्षेत्र के मोगल बरैचा गांव की है। महिला की पहचान स्व रामनरेश की पत्नी शांति देवी(65) के रूप में हुई है। वृद्धा पेंशन पर निर्भर हैं महिला परिजनों ने बताया कि शांति देवी अकेली रहती हैं और वृद्धा पेंशन पर निर्भर हैं। उनके मुंहबोले भतीजे अंकुर सिंह के अनुसार, एक पड़ोसी उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर वह महिला को परेशान करता था।

अंकुर सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने पहले भी शांति देवी के साथ दो बार मारपीट की थी। पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित वृद्धा ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत लेकर थाने में पहले भी लिखित आवेदन दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने न तो कोई ठोस कदम उठाया और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top