![]()
गोपालगंज जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। हल्की से मध्यम हवा चलने के कारण मौसम में हल्की तपिश और उमस महसूस हो रही है। यहां अधिकतम तापमान 32°C से 34°C तक रहने की संभावना है। धूप निकलने पर यह 37°C तक महसूस हो सकता है। रात में तापमान गिरकर 26°C से 27°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है। हवा में नमी का स्तर सुबह और दोपहर में 75% से 89% के आसपास रहेगा, जिससे धूप हटने के बाद भी पसीने वाली उमस बनी रहेगी। 70% तक बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, स्थानीय स्तर पर बन रहे बादलों और मानसून की सक्रियता के कारण जिले में 60% से 70% तक बारिश की संभावना है। दिन के समय या शाम तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम स्तर की बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिम चंपारण और यूपी सीमा से सटे होने के कारण उत्तर-पश्चिमी और मध्य गोपालगंज के इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश के आसार अधिक हैं। कटेया, पंचदेवरी, भोरे, हथुआ और उचकागांव प्रखंडों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 3 इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना गोपालगंज सदर, थावे, मांझा और कुचायकोट में भी बादलों की आवाजाही के साथ स्थानीय स्तर पर छिटपुट बारिश या तेज बूंदाबांदी हो सकती है। बैकुंठपुर, बरौली और सिधवलिया इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
Source link