![]()
गोपालगंज पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तीसरे चरण के तहत गुम और चोरी हुए 62 मोबाइल फोन तथा 20 बाइक बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान से जिले के कई परिवारों को राहत मिली है। शहर के ऐतिहासिक अंबेडकर चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी विनय तिवारी ने पुलिस की मेहनत का फल उनके असली मालिकों को सौंपा। यह पहल पुलिस की कार्यशैली से कानून का इकबाल बुलंद करने के साथ-साथ आम जनता के चेहरों पर खोई हुई मुस्कान लौटाने का प्रयास है। 62 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को दिए गए
कार्यक्रम में चोरी या गुम हुए 62 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को दिए गए। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने चोरी की गई 20 बाइकें बरामद कर उन्हें विधिवत रूप से मालिकों के सुपुर्द किया। पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए, बाइक प्राप्त करने वाले सभी स्वामियों को एक-एक हेलमेट भी प्रदान किया, ताकि वे भविष्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि जनता की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस दिलाकर पुलिस के प्रति विश्वास बहाल करना भी है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक इस अभियान के तहत कुल 202 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए जा चुके हैं, साथ ही 47 मोटरसाइकिलें उनके असली मालिकों तक पहुंचाई गई हैं। पुलिस का कार्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि नागरिकों की खुशी और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
Source link