Newswahni

गोपालगंज में अनियंत्रित कार की टक्कर से छात्र की मौत सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक चालक गिरफ्तार वाहन जब्त…




गोपालगंज में अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े छात्र को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव के पास हुई। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी नंद लाल साह के बेटे नवनीत कुमार (26) के रूप में हुई है। वो सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। यह घटना तब हुई जब छात्र सड़क के किनारे अपनी लेन में खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गलत लेन में जाकर छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाली अनियंत्रित कार को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही मौके से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी कार चालक को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top