Newswahni

गुजरात में इबोला का संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप कांगो से आए शख्स में दिखे लक्षण क्वारंटीन कर अस्पताल में कराया गया भर्ती…



गुजरात में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। कांगो से हाल ही में भारत लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति अमूरी लोकुला में इबोला के लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर अहमदाबाद सिविल अस्पताल के विशेष इबोला वार्ड में भर्ती किया है। उन्हें अस्पाताल में ही क्वारंटीन पर रखा गया है।

कांगो और युगांडा जैसे अफ्रीकी देशों में फैल चुके इबोला वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दिया है। गुजरात के अहमदाबाद में पहला संदिग्ध मामला सामना आया है। अमूरी लोकुला लगभग 10 दिन पहले कांगो से मुंबई पहुंचे थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मरीज के सैंपल NIV पुणे भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

मरीज को लगभग छह दिनों से तेज बुखार और बीमारी की शिकायत है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन अतिरिक्त लैब जांचें जारी हैं। लीवर एंजाइम के स्तर में वृद्धि सहित संक्रामक वायरल रक्तस्रावी बुखार के संदिग्ध लक्षणों को देखते हुए मरीज को निगरानी में रखा गया है। सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

अमूरी लोकुला के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची भी चिंता बढ़ा रही है। उनमें शामिल हैं :डॉ. सुनील मुसाना-व्यावसायिक संपर्क, जिनसे उन्होंने भारत की तकनीकी यात्रा को लेकर चर्चा की थी। 25 मई को वे एक्सप्रेस होटल, वडोदरा में ठहरे थे। अब डॉक्टर के संपर्क में आए कुछ लोगों को भी बुखार की शिकायत है।

कांगो की यात्रा से लौटा है संदिग्ध मरीज

स्वास्थ्य अधिकारी इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट आने तक अमूरी लोकुला को आइसोलेशन में रखा गया है। उनके सैंपल्स की जांच राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशालाओं में भेजी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने आम जनता से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी प्रकार के बुखार, थकान या असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top