Newswahni

गाना बजाने को लेकर झगड़ा दुल्हन के मामा की हत्या भांजी की शादी में दिन पहले मर्डर संचालक ने शराब पार्टी की थी…




मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले शादी समारोह के दौरान रंजीत कुमार की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने और खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले मृतक और मुख्य आरोपित ने साथ बैठकर शराब भी पी थी, लेकिन बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वारदात में इस्तेमाल हथियार को झाड़ियों के बीच जमीन में छिपा दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने किया। शादी समारोह में हुआ था विवाद, फिर रची गई हत्या की साजिश इसको लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 25 जून की सुबह करजा थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में मुसहरी थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के बहनोई के बयान पर करजा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के पर्यवेक्षण और सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी सबूत और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले तुर्की थाना क्षेत्र निवासी विक्की कुमार और पानापुर करियात थाना क्षेत्र निवासी रामबाबू सहनी को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद करजा थाना क्षेत्र के नीरज कुमार और धीरज कुमार उर्फ गोलू को हिरासत में लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार और कारतूस बरामद किए गए। झाड़ियों के बीच जमीन में छिपाया था हथियार पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से देसी पिस्टल और कट्टा को झाड़ियों के बीच जमीन में छिपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से एक और मामला दर्ज किया गया है। डीजे संचालक निकला मुख्य आरोपित प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर मृतक युवक और डीजे संचालक विक्की कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद विक्की कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजीत कुमार को गोली मार दी। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top