Newswahni

गली में दरवाजा लगाने को लेकर झड़प शेखपुरा में दो पक्षों के लोग घायल सदर अस्पताल में भर्ती…




शेखपुरा जिले के चेवाड़ा पंचायत क्षेत्र में गली में दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान एक पक्ष से प्रहलाद कुमार, उनके भांजे विशाल कुमार और सुजल कुमार के रूप में हुई है। दूसरे पक्ष से संदीप कुमार और उनकी बहन घायल हुए हैं। निजी गली में बलपूर्वक दरवाजा खोल दिया था घायल प्रहलाद कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी ने उनकी निजी गली में बलपूर्वक दरवाजा खोल दिया था। इससे उनके घर की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया था। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि आने-जाने वाली गली में दरवाजा लगा दिया गया था, जिससे आम आवागमन बाधित हो रहा था। इसका विरोध करने पर झड़प हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। चेवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई घटना की सूचना मिलने के बाद चेवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top