Newswahni

गर्वनमेंट स्कूल के ऑफिस में शराब मिली हेडमास्टर सस्पेंड अररिया में गिरफ्तारी के बाद डिपार्टमेंटल इन्वेस्टीगेशन शुरू हेड क्वार्टर बदला…




अररिया: रानीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवनगर डहरिया के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पोद्दार को स्कूल कार्यालय से शराब बरामद होने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया ने यह कार्रवाई पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद की है। प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अररिया और रानीगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आदेश में बिहार सरकारी सेवक नियमावली, 2005 के तहत इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा निलंबन अवधि के दौरान संजय कुमार पोद्दार का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, सिकटी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। विभाग की ओर से उनके खिलाफ अलग से आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा। स्कूल परिसर को शिक्षा का केंद्र माना जाता है। ऐसे में विद्यालय कार्यालय से शराब बरामद होने की घटना से अभिभावकों, स्थानीय लोगों और शिक्षक समुदाय में नाराजगी है। लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की साख को प्रभावित करती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही विभागीय सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो प्रधानाध्यापक के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी सहित अन्य कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि शिक्षा विभाग समानांतर रूप से विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top