Newswahni

गर्लफ्रेंड ने कॉल करके बुलाया फिर दोस्तों से पिटवाया प्रेमी पर छेड़खानी का आरोप लड़की बोली एग्जाम हॉल में घसीटा हत्या की धमकी…




“मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उसने कहा कि एक बार आकर मिलो। उसके बुलाने पर ही मैं कॉलेज आया था, लेकिन यहां आने के बाद उसने अपने दोस्तों को बुला लिया और मेरे साथ मारपीट की। उसने मुझ पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया और कॉलेज मैनेजमेंट से कहकर डायल-112 की टीम को बुलाकर मुझे गिरफ्तार करवा दिया।” यह कहना है पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के मधुआ गांव निवासी रवि शंकर कुमार (25) का। सफाई में उन्होंने ये बातें कहीं। रवि शंकर कुमार पर आरोप है कि उसने एग्जाम हॉल में एक छात्रा पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया। छात्रा के मना करने पर उसने गोली मारने की धमकी दी। हालांकि, रवि का कहना है, “हम दोनों का तीन साल से अफेयर था, लेकिन लड़की ने मुझे धोखा दे दिया।” सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए इस मामले की पूरी कहानी… लड़की ने क्या आरोप लगाए, पहले वो पढ़िए… मामला ललित नारायण तिरहुत (LNT) कॉलेज, अघोरिया बाजार, मुजफ्फरपुर से जुड़ा है। मंगलवार को कॉलेज में बीए फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम कॉलेज पहुंची और रवि शंकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का आरोप है, “मंगलवार को मैं कॉलेज में बीए फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान आरोपी शिव शंकर अचानक परीक्षा हॉल में घुस आया। उसने मेरा हाथ पकड़ लिया और जबरन खींचकर मुझे बाहर ले जाने की कोशिश की। जब मैंने बाहर जाने से इनकार कर दिया, तो उसने मुझे एग्जाम हॉल में टेबल से नीचे गिरा दिया। एग्जाम सेंटर में मौजूद छात्र-छात्राएं पूरा घटनाक्रम देख रहे थे। जब मैं नीचे गिरी, तो स्टूडेंट्स मुझे बचाने आए और आरोपी शिव शंकर को पकड़ लिया।” छात्रा ने काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस को बताया, “आरोपी रवि शंकर कुमार मुझे पिछले तीन साल से परेशान कर रहा है। उसने मुझे प्रपोज किया था, लेकिन मैंने इनकार कर दिया था। इसके बाद वह एकतरफा प्यार में मुझ पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। जब मैंने इनकार किया, तो उसने मुझे गोली मारने की धमकी दी।” छात्रा का आरोप है कि आरोपी शिव शंकर कुमार ने उसका मोबाइल हैक कर लिया था और उससे निजी फोटो व वीडियो हासिल कर लिए थे। वह इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने यह भी कहा कि उसकी दो बार शादी तय हुई, लेकिन आरोपी ने लड़के वालों से संपर्क कर उसकी निजी तस्वीरें दिखाकर दोनों बार शादी तुड़वा दी। अब जानिए लड़के ने क्या कहा छात्रा के आरोपों को लेकर बुधवार को कोर्ट पहुंचे आरोपी से बातचीत की गई। इस दौरान उसने तीन साल से चल रहे अफेयर में धोखा मिलने की बात कही। उसका कहना है कि लड़की ने छेड़खानी, दुर्व्यवहार और गोली मारने की धमकी की जो शिकायत दर्ज कराई गई है, वह पूरी तरह झूठी है। आरोपी के मुताबिक, आरोप लगाने वाली लड़की भी पूर्वी चंपारण जिले के तेतरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि पिछले तीन साल से दोनों के बीच अफेयर था और लगातार फोन पर बातचीत होती थी। रवि का कहना है कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य लड़के से फोन पर बात करने लगी। जब उसने इसका विरोध किया, तो लड़की ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आरोपी के अनुसार, इसी मुद्दे पर बात करने के लिए लड़की ने उसे मंगलवार को मुजफ्फरपुर स्थित एग्जाम सेंटर पर बुलाया था। उसके कहने पर वह कैंपस पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचते ही लड़की ने शोर मचाकर अन्य छात्रों को बुला लिया। इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट और डायल-112 को सूचना देकर उस पर छेड़खानी, दुर्व्यवहार और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा दिया। आरोपी का कहना है कि उसकी प्रेमिका ने सोची-समझी साजिश के तहत उसे फंसाया है। आरोपी की फोटोकॉपी की दुकान जानकारी के मुताबिक, बालूघाट पर आरोपी शिव शंकर कुमार की फोटोकॉपी की दुकान है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी की दुकान पर छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल काजी मोहम्मदपुर थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, SDPO टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान एक छात्रा से छेड़खानी की घटना हुई, इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top