![]()
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की बोतलें लेकर घूमना दो दवा कंपनी के पदाधिकारियों को महंगा पड़ गया। डेल्हा थाना की पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से शराब की बोतल बरामद की। कार में सवार दवा कंपनी के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक पटना और दूसरा कोलकाता का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि दोनों गया में अपने क्लाइंट को शराब की बोतलें गिफ्ट कर रहे थे। गुरुवार रात वाहनों की चेकिंग के दौरान तलाशी में मिली शराब डेल्हा थाना पुलिस के अनुसार, बीती रात इलाके में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से शराब की एक बोतल बरामद हुई। इसके बाद कार सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में उनकी पहचान दवा कंपनी के पदाधिकारी अभिषेक कुमार, निवासी पटना और अंकित राय, निवासी कोलकाता के रूप में हुई। धनतेरस पर क्लाइंट को गिफ्ट देने की चर्चा सूत्रों का कहना है कि दोनों दवा कंपनी के पदाधिकारी गया में अपने क्लाइंट से मिलने आए थे। चर्चा है कि वे शहर में घूम-घूमकर क्लाइंट को शराब की बोतलें गिफ्ट कर रहे थे। इसके बाद जब दोनों कार से पटना लौट रहे थे, तभी डेल्हा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि, शराब गिफ्ट करने की बात की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। कोर्ट में पेश होंगे दोनों आरोपी डेल्हा थाना के इंस्पेक्टर वेंकटेश ओझा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान कार से शराब की बोतल बरामद हुई थी। बिहार में शराब पीना, रखना और उसे लाना-ले जाना प्रतिबंधित है। इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी।
Source link