Newswahni

गया आहार में डूबीं छात्राएं वीं की छात्राओं की मौत हाथ पैर धोने के दौरान फिसला था पैर को ग्रामीणों ने बचाया…




गया जिले के गुरुआ में स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही चार छात्राओं के साथ गुरुवार शाम हादसा हो गया। नवाबचक गांव के पास आहार में चारों छात्राएं एक-एक कर डूब गईं। हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि दो छात्राओं को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों सुरक्षित छात्राएं फिलहाल अपने-अपने घर पर हैं। मृत छात्राओं की पहचान 12 वर्षीय शिवानी कुमारी और 12 वर्षीय सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है। शिवानी के पिता अमरेंद्र यादव हैं, जबकि सुप्रिया के पिता मनोज चौधरी हैं। दोनों छात्राएं सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं। हाथ-पैर धोने गई थीं, तभी एक छात्रा का पैर फिसला जानकारी के अनुसार, चारों छात्राएं आदर्श मध्य विद्यालय तारोबा में पढ़ती थीं। गुरुवार को स्कूल में पढ़ाई करने के बाद चारों घर लौट रही थीं। रास्ते में नवाबचक गांव के पास एक आहार है, जहां छठ घाट भी बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चारों छात्राएं आहार के किनारे हाथ-पैर धोने के लिए पहुंचीं। इसी दौरान अचानक एक छात्रा का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए जब दूसरी छात्राएं आगे बढ़ीं तो उनके भी पैर फिसल गए और वे आहार में गिर पड़ीं। देखते ही देखते चारों छात्राएं गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उनके स्कूल बैग भी पानी में चले गए।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, पानी में उतरकर बचाया छात्राओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आहार में उतरकर छात्राओं को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों छात्राओं को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवानी और सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो छात्राएं सुरक्षित हैं और अपने-अपने घर पर हैं।

दोनों परिवारों में मचा कोहराम हादसे की खबर मिलते ही नवाबचक गांव में मातम पसर गया। दोनों छात्राओं के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवानी दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। सुप्रिया भी दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। दोनों छात्राओं की मौत से गांव के लोग भी सदमे में हैं। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों छात्राओं के शव को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, गया भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top