Newswahni

गयाजी में मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री वैकल्पिक मार्ग का कर सकते हैं इस्तेमाल…




गयाजी जिला प्रशासन मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। ताजिया जुलूस और कर्बला में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक को लेकर बड़ा फैसला किया है। 26 और 27 जून शाम 4:00 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक शहर का पूरा ट्रैफिक प्लान बदल दिया है। आपातकालीन सेवाओं में एंबुलेंस को छोड़कर बाकी गाड़ियों के लिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं। कंडी नवादा से रामशिला मोड़ होते हुए किरानी घाट पेट्रोल पंप तक और किरानी घाट से रामशिला मोड़ की तरफ कोई भी ऑटो, टोटो, या चारपहिया गाड़ी नहीं जाएगी। चाकंद की तरफ से शहर में आने वाली छोटी और चारपहिया गाड़ियां कंडी नवादा से रामशिला की तरफ नहीं जा सकेंगी। जाम से बचना है तो वैकल्पिक रास्ते का कर सकते हैं इस्तेमाल प्रशासन ने आम जनता की सहूलियत के लिए नए रास्ते तय किए हैं, ताकि परेशानी न हो। चाकंद की तरफ से रेलवे स्टेशन या शहर के अंदर NH-22 बाईपास, अबगिला ओवरब्रिज, गया-प्रेतशिला मार्ग ,रेलवे गुमटी संख्या-64, छोटकी नवादा, बागेश्वरी गुमटी होते हुए स्टेशन पहुंचें। पटना की तरफ से बोधगया, डोभी या शेरघाटी चाकंद से ही सीधे NH-22 वाले रास्ते का इस्तेमाल करें। कंडी नवादा की तरफ से बुनियादगंज या मानपुर पुल कुकरा मोड़, मेहता पेट्रोल पंप, मुसरंडा मोड़ व घुघड़ीटांड़ बाईपास के रास्ते जा सकते हैं। आम जनता से प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने सभी गयावासियों से अपील की है कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करें। नियमों का पालन करें और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए इन बदले हुए रूट का ही इस्तेमाल करें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top