Newswahni

गयाजी में मुहर्रम को लेकर शटडाउन बिजली विभाग की अपील सप्लाई शुरू होने पर बड़े उपकरण चलाने से फीडर को खतरा…




गयाजी में मुहर्रम पर बड़े और छोटे जुलूस, अखाड़ा, ताजिया निकाले जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। समापन के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली विभाग की ओर से चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि शहर में आपूर्ति बहाल होते ही ग्रिड और मोहल्लों के ट्रांसफार्मरों पर अचानक ओवरलोडिंग बढ़ेगा। लंबे शटडाउन के बाद बिजली आते ही एक साथ AC, मोटर और अन्य बड़े उपकरण चालू करने से पूरा फीडर ठप हो सकता है। जगह-जगह केबल में आग लगने की आशंका भी है। ऐसे में त्योहार के बीच कई दिनों का अंधेरा छा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आने के शुरुआती एक से दो घंटे तक केवल बल्ब और पंखे जैसे जरूरी उपकरण का ही उपयोग करें। ​सुरक्षा के मद्देनजर आज कई इलाकों में बिजली कटौती मुहर्रम के दौरान निकलने वाले पारंपरिक ताजिया और जुलूसों की सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग ने यह कदम उठाया है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले रूटों पर हादसों और जनहानि को रोकने के लिए 27 जून तक शहर के की क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह कटौती पूरी तरह सुरक्षात्मक है। सभी जुलूसों के सुरक्षित गुजर जाने के बाद फिर से बिजली बहाल कर दी जाएगी। ​विभाग की अनोखी अपील- कर्मचारियों के फोन की बैटरी बचाने में करें सहयोग विभाग ने जनता से एक व्यावहारिक और मानवीय सहयोग भी मांगा है। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि बिजली कटने के दौरान उपभोक्ता बार-बार फ्यूज कॉल सेंटरों या फील्ड कर्मचारियों के नंबरों पर फोन न करें। लगातार फोन आने से मैदानी स्टाफ के मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाती है। इससे आपातकालीन स्थिति में उनका संपर्क कंट्रोल रूम से टूट जाता है। विभाग का दावा है कि जुलूसों के गुजर जाने के बाद बिजली आपूर्ति फिर से बहाल होगी। इसलिए फोन तभी करें, जब आपूर्ति बहाल होने के बाद भी आपके घर की व्यक्तिगत बिजली नहीं रहे।




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top