Newswahni

गयाजी में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट का होगा आयोजन राज्यस्तरीय मुकाबले के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी दौड़ भाला फेंक और लॉन्ग जंप में दिखाएंगे…




गयाजी में 20 और 21 मई को ‘डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट-2026’ का आयोजन किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स संघ बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों, क्लबों और विभिन्न खेल संस्थानों से जुड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खास बात यह है कि इस मीट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। संघ के इस फैसले से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है। लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने की मांग उठ रही थी। अब एथलेटिक्स संघ ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा तय कर दी है। जिला सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गया के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20, अंडर-23 के साथ मेन्स और विमेन्स वर्ग को शामिल किया गया है। यानी छोटे खिलाड़ियों से लेकर युवा और सीनियर खिलाड़ी तक अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू दो दिवसीय इस खेल आयोजन में ट्रैक और फील्ड दोनों तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। खिलाड़ियों के लिए 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 3000 मीटर दौड़ रखी गई है। लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं भी होंगी। इससे खिलाड़ियों को अपनी पसंद के खेल में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। संघ ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 18 मई 2026 तक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रति खिलाड़ी 200 रुपये शुल्क तय किया गया है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद पंजीकरण फॉर्म की सॉफ्ट कॉपी मोबाइल नंबर 7870974337 पर भेजनी होगी। जिला एथलेटिक्स संघ ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, खेल शिक्षकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण कराएं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top