Newswahni

गयाजी में ठनका गिरने से युवती की मौत नानी के घर आई थी लड़की लोग झुलसे…




गयाजी के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत बिहटा गांव में आज ठनका की चपेट में आने से करीना कुमारी (पिता- सुखरी चौधरी) की मौत हो गई। करीना का पैतृक घर जहानाबाद में है और वह बिहटा गांव स्थित अपने ननिहाल आई हुई थी। ​चार लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी ​इस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सिर्फ करीना ही नहीं, बल्कि गांव के चार अन्य लोग भी झुलस गए। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। सुमन कुमारी, पम्मी कुमारी (पिता- महेंद्र चौधरी), सुरेश केसरी और पवन कुमार का इलाज महकार अस्पताल में चल रहा है। ​सभी घायलों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। वहीं इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। बिहटा पंचायत के मुखिया सीताराम यादव ने तुरंत पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तात्कालिक सहायता के रूप में 3,000 रुपये की आर्थिक मदद दी। मुखिया ने इस घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेजा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top