Newswahni

गयाजी में छात्रा संग टीचर को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा महीने से चल रहा था अफेयर आरोपी शिक्षक की पत्नी ने पति का…




गयाजी में एक टीचर को 10वीं की छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने छात्रा और टीचर को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसके बाद करीब एक घंटे तक गांव में हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रा और शिक्षक को अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी के बाद आरोपी टीचर की पत्नी भी थाना पहुंची है। घटना आमस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी टीचर आमस थाना क्षेत्र के ही एक गांव में स्थित सरकारी स्कूल में पोस्टेड है। 16 साल की छात्रा इसी स्कूल में पढ़ाई करती है। छात्रा के परिजन गुरुवार की शाम गांव से बाहर गए थे। छात्रा अपने छोटे भाई के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी टीचर छात्रा के घर देर रात करीब 11 बजे पहुंच गया। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों को छात्रा और टीचर के बीच अफेयर की जानकारी पहले से थी। इसलिए टीचर जैसे ही छात्रा के घर पहुंचा, गांव के लोगों ने दोनों को रंगेहाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। गांव के लोगों ने टीचर को घेर लिया था, लेकिन सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा और टीचर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले आई। छात्रा और टीचर के बीच 4 महीने से था अफेयर ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक और छात्रा के बीच पिछले 4 महीने से अफेयर चल रहा था। गांव के लोगों को इसकी जानकारी थी और वे लगातार दोनों पर नजर रख रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर का अक्सर छात्रा के घर पर आना जाना बना हुआ था। हालांकि इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। टीचर ने किया था अंतरजातीय विवाह, पत्नी शिक्षक के बचाव में जुटी गांव के लोगों के मुताबिक, आरोपी टीचर पिछले 12 साल से आमस के स्कूल में पोस्टेड था। बताया जा रहा है कि उसकी पहली पत्नी की मौत चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने अंतरजातीय शादी की। दूसरी पत्नी से आरोपी टीचर को 5 साल का एक बेटा है। दूसरी पत्नी सरकारी टीचर है। मामले की जानकारी के बाद थाना पहुंची उसकी पत्नी ने अपने पति का बचाव किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आमस थाना प्रभारी बोले- छात्रा की उम्र, दोनों के बीच संबंध की जांच जारी आमस थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा की उम्र, दोनों के बीच संबंध और घटना की वास्तविक स्थिति की पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी शिक्षक को जेल भेजा जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मामला सिर्फ जान-पहचान का था या इसके पीछे कोई और बात है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top