Newswahni

गयाजी में चाचा ने नाबालिग भतीजी का किया रेप महीने डरा धमकाकर करता रहा गलत प्रेग्नेंट होने पर पैरेंट्स को पता चला…




गयाजी में 52 साल के चाचा ने 16 साल की भतीजी के साथ रेप किया। 5 महीने तक डराकर आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत किया। डर के कारण वो किसी को कुछ नहीं बता रही थी, लेकिन वो जब प्रेग्नेंट हुई। उसका पेट उभरने लगा तो पीड़िता सच्चाई किसी से छिपा नहीं पाई। 15 जुलाई को उसने पैरेंट्स को सब बता दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। 16 जुलाई को पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। घटना बांके बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। चाचा के यहां झाड़ू-पोछा लगाने जाती थी पीड़िता चाचा के घर झाड़ू-पोछा लगाने जाती थी। इसी दौरान आरोपी चाचा ने नाबालिग के साथ गलत काम किया। बेटी के शरीर में बदलाव आने पर उसके मां-पिता को शक हुआ। उन्होंने पीड़िता से पूछा। पहले तो नाबालिग चाचा के डर के कारण कुछ नहीं बता रही थी। बाद में दबाव देने पर उसने सारी बात अपने पैरेंट्स को बता दी। नाबालिग के पैरेंट्स आरोपी के पास गए और पूछताछ की। आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जिसके पाद पीड़िता के पिता ने थाने में केस किया।
पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं पीड़िता के पिता गांव में मजदूरी करते हैं। इसके अलावा उनकी छोटी सी परचून की दुकान भी है। वहीं, आरोपी के दो बेटे है। दोनों सरकारी जॉब में हैं। आरोपी घर में अकेला रहता था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने नाबालिग के साथ गलत हरकत की। बांके बाजार के लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया
​थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इसके साथ ही न्यायालय में धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया जाएगा, ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top