Newswahni

गयाजी के मंदिर कैंपस में कागज में लिपटी मिली हड्डी घटना को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच तनाव घटनास्थल पर थानों…




गयाजी जिले के इमामगंज में एक गांव के मंदिर कैंपस में शनिवार सुबह हड्डी मिलने के बाद गांव के लोगों ने जमकर बवाल काटा। हड्डी मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मंदिर पहुंचे और कैंपस में हड्डी फेंके जाने की घटना पर नाराजगी जताई। गांव के लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी और घटना की निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। घटना मैरा गांव की है। गांव के लोगों के मुताबिक, शनिवार सुबह कुछ लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर कैंपस में एक कागज के टुकड़े में कुछ लपेटा हुआ देखा गया। कुछ लोगों ने देखा तो पाया कि कागज के अंदर हड्डी का टुकड़ा था। इस बात की सूचना पूजा करने आए लोगों ने गांव के अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बवाल काटने लगे। बवाल की सूचना के बाद इमामगंज, भदवर और मैगरा थाने की पुलिस मंदिर कैंपस में पहुंची और जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। सूचना के मुताबिक, मंदिर कैंपस में हड्डी फेंके जाने की सूचना के बाद दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि मंदिर से हड्डी का टुकड़ा हम लोग उठाकर बाहर फेंक देते हैं, लेकिन मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद कुछ देर तक दोनों समुदाय के लोगों के बीच बहस भी हुई। गांव के लोग बोले- बकरीद के दौरान पशु की हड्डी को मंदिर में फेंका कुछ ग्रामीणों ने कहा कि हमें आशंका है कि बकरीद के दौरान पशु की कुर्बानी के बाद उसके हड्डी को साजिश के तहत मंदिर कैंपस में कागज के टुकड़े में लपेटकर फेंका गया है। हालांकि ऐसा करते हुए किसी ने किसी को देखा नहीं है। हड्डी किस जानवर की है, ये भी अभी क्लियर नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर इमामगंज थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि बरामद हड्डी किस मवेशी की है और उसे वहां किसने फेंका। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्ष को समझाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top