![]()
भास्कर न्यूज | हरनाटांड़ बगहा-2 के देवरिया तरुअनवा पंचायत के तरुअनवा स्थित गढ़ी माता स्थान में शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में समाजसेवी प्रकाश गुरो, कृष्णा गुरो एवं नन्दकिशोर गुरो की प्रमुख भूमिका रही। आचार्य संतोष उपाध्याय के नेतृत्व में विधिवत हवन-पूजन कराया गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ओजहिया ने बताया कि इस आयोजन में पांच गांवों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया और अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व सरपंच नन्दकिशोर महतो, समाजसेवी सोनू कुमार, गुड्डू कुमार, दीपु कुमार महतो, नीरज ओजहिया, बिरेंद्र ओजहिया, सुरेन्द्र महतो, मार्कण्डेय प्रसाद, शिवशंकर गुरो आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Source link