Newswahni

खेत में मवेशी घुसने पर हिंसक झड़प घायल शेखपुरा में पिता पुत्र समेत दोनों पक्षों के लोग घायल एक गंभीर…




शेखपुरा के कारे गांव में बुधवार को खेत में मवेशी घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में पिता-पुत्र सहित दोनों पक्षों के कुल 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। विवाद एक फसल लगे खेत में मवेशी के घुस जाने के कारण शुरू हुआ। झड़प के दौरान दोनों ओर से लाठियां चलीं और ईंट-पत्थर भी फेंके गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष से उमेश यादव और उनके पुत्र श्रवण यादव शामिल हैं। दूसरे पक्ष से महेंद्र यादव के तीन पुत्र महेश यादव, बुधन यादव और सुधीर यादव घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल उमेश यादव ने बताया कि उनकी भैंस बथान से निकलकर महेंद्र यादव के खेत में घुस गई थी। इसी बात को लेकर बुधन यादव, लाटो यादव, महेंद्र यादव और अन्य लोगों ने उनके घर पर हमला कर लाठियों और ईंट-पत्थरों से वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top