![]()
पूर्णिया में 2 बॉयफ्रेंड से पत्नी ने अपने पति की हत्या करवाई है, फिर अगले दिन थाने में लापता होने की शिकायत करने पहुंच गई और गुमशुदगी का आवेदन देकर पुलिस को गुमराह किया। बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के अनुसार मृतक गजेंद्र मंडल (34) बिहार के बाहर मजदूरी करते हैं। घर बनाने के लिए रुपए पत्नी को भेजते रहते थे। उन रुपयों को पत्नी गणिता देवी ने अपने दोनों प्रेमियों पर खर्च कर दिया था। गजेंद्र घर लौटे तो पत्नी से पैसों का हिसाब मांगा। इसी बात लेकर 2 मई को दोनों के बीच मारपीट हुई थी। उसी दिन गजेंद्र की हत्या की साजिश रची गई। पत्नी के दोनों बॉयफ्रेंड गजेंद्र के दोस्त भी हैं। दोनों दोस्तों ने गजेंद्र को 3 मई को पार्टी के लिए बुलाया। शराब-चिकन खिलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना जानकीनगर की है। झाड़ियों में लाश को छिपा दिया था मर्डर के बाद आरोपियों ने गजेंद्र की लाश को झाड़ियों में छिपा दिया था। दूसरी तरफ गजेंद्र की पत्नी गणिता घर पर नाटक करती रही। घर पर परिवार के बीच दिखा रही थी कि उसे पति के लापता होने का बहुत गम है। आरोपी पत्नी गणिता ने पुलिस को बताया था कि दिबरा बाजार से लौटने के दौरान उसके पति अचानक कहीं चले गए और वापस नहीं आए हैं। कॉल डिटेल से पुलिस को पत्नी के अफेयर का पता चला मां-पिता खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच 7 मई को बीकोठी प्रखंड के हल्दीबाड़ी गांव के पास बर्णेश्वर वितरणी नहर किनारे झाड़ियों से तेज बदबू आने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने झाड़ियों से शव बरामद किया। कपड़े और कद-काठी के आधार पर परिजन ने शव की पहचान गजेंद्र मंडल के रूप में की। बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल खंगाले। जांच में सामने आया कि गणिता देवी का गजेंद्र मंडल के ही दोस्त रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार के साथ प्रेम संबंध था। सख्ती से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आज तीनों को जेल भेजा जाएगा पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी गणिता देवी, अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार राय और रमजानी गांव निवासी सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आज तीनों को जेल भेजा जाएगा। इनके पास से तीन मोबाइल और एक बाइक भी बरामद की गई है।
Source link