Newswahni

खरगे राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए ये जिन्ना से भी बदतर नेता झारखंड में छात्र आंदोलन पर कांग्रेस की चुप्पी पर बोले…



झारखंड में JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का मुद्दा अब राजनीतिक रूप से और गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्ष के निशाने पर हैं, जबकि कांग्रेस की चुप्पी पर भाजपा सवाल उठा रही है। BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर उन्हें दिल्ली के छात्रों का दर्द समझ आता है, तो झारखंड जैसे पिछड़े राज्य के छात्रों का दर्द क्यों नहीं समझ रहे हैं?

विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में BJP ने मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया था। बीजेपी इसे छात्रों के हक और न्याय की लड़ाई बता रही है और पूरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग कर रही है। वहीं, छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस की चुप्पी को लेकर बीजेपी राहुल गांधी से लगातार सवाल खड़े कर रही है। BJP सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाया है।

खरगे-राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए-निशिकांत दूबे

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा, “अगर वो अमीर पार्टी के नेता हैं मल्लिकार्जुन खरगे तो उनको झारखंड का पिछड़ापन, गरीबी और भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता है। उनको तो डूब मरना चाहिए। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के डूब मरने जैसी स्थिति है कि जिस तरह से झारखंड के बच्चे सड़कों पर हैं और वहां के अधिकारी जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं। इतना निरंकुश तानाशाह तो मैंने कभी देखा ही नहीं। इस पर कांग्रेस आवाज क्यों नहीं उठा रही है।, ” 

हेमंत सोरेन CBI जांच क्यों नहीं कराने चाहते-निशिकांत दूबे

निशिकांत दूबे ने आगे कहा, “धर्मेंद्र जो मुख्य आरोपी है वो वहां के सबसे शीर्स्थ पदाधिकारी के घर से पकड़ा गया। ये CBI जांच क्यों नहीं देना चाहते हैं क्योंकि धर्मेंद्र वहां के शीर्स्थ अधिकारी के घर से पकड़ा गया है, उनका कंप्यूटर ऑपरेटर है। उनको पता है कि अगर जांच बढ़ेगी तो यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर वहां के मुख्य सचिव तक जाएगी। जहां-जहां मोदी विरोध है, जहां देश का विरोध है, जहां-जहां सांप्रदायिक तनाव है, वहां-वहां राहुल गांधी और उनकी पार्टी नजर आएगी। राहुल गांधी जिन्ना से भी बदतर पार्टी के नेता है।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top