Newswahni

कोचिंग से लौटीं छात्राएं बीमार दो की मौत एक की हालत गंभीर परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार…




सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में कोचिंग से घर लौटने के बाद तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान बाजितपुर गांव निवासी घनश्याम सदा की 16 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी और रामएकबाल सदा की बेटी कोतरी कुमारी (15) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि तीनों छात्राएं कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौटी थीं। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गईं। गंभीर छात्रा का प्राइवेट क्लिनिक में इलाज जारी कोतरी कुमारी को परिजन एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, सपना कुमारी को बाजपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सपना कुमारी ने दम तोड़ दिया। तीसरी छात्रा का इलाज अभी भी एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। बाजपट्टी पीएचसी के चिकित्सक ने छात्राओं द्वारा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने और मौत की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दोनों मृत छात्राओं का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद लिखित आवेदन लेने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top