![]()
गया जिले के कोंच प्रखंड स्थित छोटकी मननपुर गांव में सोमवार को एक जीविका कर्मी अनुराधा देवी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, अनुराधा देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान घर के लोहे के कीवाड़ में अचानक 220 वोल्ट का करंट प्रवाहित होने लगा। जैसे ही उन्होंने कीवाड़ को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं। बताया गया कि उस समय उनके बच्चे भी पास में मौजूद थे और वे भी हल्के रूप से करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने बताया कि करंट लगते ही बच्चे झटके से दूर जा गिरे, जबकि अनुराधा देवी लोहे के कीवाड़ से चिपक गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना देख घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद की और महिला को करंट से अलग किया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है।
Source link