Newswahni

कैमूर में महिलाओं बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट साइबर डीएसपी ने दादर स्थित आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था परखी…




कैमूर में महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में कैमूर (भभुआ) के साइबर डीएसपी ने दादर स्थित वृहद आश्रय गृह का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… बुनियादी सुविधाओं की ली जानकारी निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने आश्रय गृह में रह रहे लोगों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और परिसर के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही आश्रय गृह के इंचार्ज और सुरक्षाकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से बातचीत की। लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई डीएसपी ने इंचार्ज और सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आश्रय गृह की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को हर समय सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा प्राथमिकता कैमूर पुलिस ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में कैमूर पुलिस नागरिकों की सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top