Newswahni

कैमूर में मर्डर केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा मां से बदसलूकी का लिया था बदला…




कैमूर पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अमित कुमार दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी मां से बदसलूकी का बदला लेने के लिए विष्णु कांत मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल भी बरामद की है। यह घटना 15 मार्च 2026 को महिला गांव में हुई थी, जहां विष्णु कांत मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही अमित दुबे फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पूछताछ के दौरान अमित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमित को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान अमित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अमित ने पुलिस को बताया कि मृतक विष्णु कांत मिश्रा उसकी मां के साथ अक्सर गलत व्यवहार और छेड़खानी करता था। अमित के अनुसार, इस बात की जानकारी पूरे परिवार को थी। उसके बड़े पिता ने कई बार विष्णु के परिजनों से शिकायत भी की थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी अपमान का बदला लेने के लिए अमित ने यह कदम उठाया। पुलिस ने हत्या के हथियार को जब्त कर लिया कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने हत्या के हथियार को जब्त कर लिया है। मुख्य मामले के साथ-साथ आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएगी ताकि अपराधी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top