Newswahni

कैमूर में बाइक टक्कर के बाद मारपीट घायल लाठी डंडे चलने से स्थिति बिगड़ी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी…




कैमूर के अखलासपुर गांव में शनिवार को मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बाइक से एक युवक को ठोकर लगने के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक से ठोकर लगने के बाद पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे स्थिति बिगड़ गई। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से रामप्रसाद सिंह के बेटे संजय सिंह, बलदेव सिंह, ओमप्रकाश सिंह और संजय सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार, खुदीराम, उनके पुत्र पप्पू राम, बबलू कुमार और पप्पू राम की पत्नी रिंकू देवी चोटिल हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top