Newswahni

कैमूर में केस के नाम पर अवैध वसूली वायरल होमगार्ड जवान अरेस्ट एसपी के निर्देश के बाद कार्रवाई…




बिहार के कैमूर में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक गृहरक्षक (होमगार्ड जवान) को केस के निष्पादन के नाम पर अवैध वसूली और दलाली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गृहरक्षक संख्या 151626, मनोज कुमार बिंद के रूप में हुई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भभुआ को एक वीडियो के माध्यम से सूचना मिली थी। इस वीडियो में भगवानपुर थाने में तैनात बिहार गृह रक्षक का जवान केस सुलझाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगते हुए दलाली कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कैमूर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया और भभुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को त्वरित जांच का निर्देश दिया। जांच के दौरान यह आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया। आरोपी गृहरक्षक मनोज कुमार बिंद से पूछताछ करने पर उसने अवैध रूप से पैसों की मांग करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद, भगवानपुर थाना में कांड संख्या 178/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कैमूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिला पुलिस भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। किसी भी थाने या पुलिस कार्यालय में दलाली, अवैध वसूली या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top