Newswahni

केरलम की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका की मौत बिखर गए लोगों के शरीर के हिस्से पीएम मोदी ने परिवारों को लाख का…



Kerala Firecracker Factory Blast: केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को एक भयावह हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जिले के वडक्कनचेरी नगर पालिका के मुंडाथिकोड गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। दोपहर करीब 3:30 बजे हुए इस धमाके ने न केवल फैक्ट्री को पूरी तरह तबाह कर दिया, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मचा दिया। बता दें, हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे, जिसके चलते हताहतों की संख्या अधिक होने की आशंका बनी हुई है। 

हादसे का विवरण और रेस्क्यू ऑपरेशन

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अनुसार, घटनास्थल से अब तक 10 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से मिले हैं, जो विस्फोट की तीव्रता को बयां करते हैं। हादसे में घायल हुए 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है। इसके अलावा 2 लोग वार्ड में भर्ती हैं और 17 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। रेस्क्यू टीम के लिए राहत कार्य भी चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि घटनास्थल पर रुक-रुक कर छोटे-छोटे विस्फोट हो रहे थे, जिससे बचाव कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि घायलों के उपचार के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में ‘मास कैजुअल्टी प्रोटोकॉल’ लागू किया गया है। घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार देने के लिए तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोट्टायम और कोझिकोड जिलों से डॉक्टरों की विशेष टीमें बुलाई गई हैं। बर्न यूनिट्स को भी पूरी तरह तैयार रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) देने का ऐलान किया है। पीएम ने अपने संदेश में कहा, “जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा का सवाल 

बता दें, इससे पहले कल यानी सोमवार को तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में भी एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। एक के बाद एक हुई इन दो बड़ी घटनाओं ने देश भर में पटाखा निर्माण इकाइयों की सुरक्षा मानकों और वहां काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top