Newswahni

कृष्णा सिंह पर ने हजार का इनाम रखा बंगाल के हत्याकांड में मुख्य आरोपी पोस्टर जारी कर तलाश तेज…




केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बक्सर जिले के कुख्यात अपराधी कृष्णा सिंह उर्फ अटल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सीबीआई ने आरोपी की तस्वीर वाले पोस्टर बक्सर शहर और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए हैं, ताकि उसकी गिरफ्तारी में जनता का सहयोग मिल सके। कृष्णा सिंह उर्फ अटल सिंह का नाम पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है। चंद्रनाथ रथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे, जिनकी छह मई को कोलकाता में हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की इस हत्याकांड में पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने पहले बक्सर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनसे पूछताछ के दौरान कृष्णा सिंह उर्फ अटल सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद सीबीआई ने उसे वांछित आरोपी घोषित करते हुए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की। कृष्णा सिंह मूल रूप से बक्सर जिले के नुआंव गांव का रहने वाला है। जिला मुख्यालय के चीनी मिल मोहल्ले में भी उसका एक मकान है, जहां एक निजी अस्पताल चलता है। कोलकाता से आई सीबीआई टीम पिछले एक सप्ताह से उसके दोनों ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। महत्वपूर्ण तकनीकी और भौतिक साक्ष्य मौजूद सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के पास आरोपी के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज सहित कई महत्वपूर्ण तकनीकी और भौतिक साक्ष्य मौजूद हैं। कृष्णा सिंह का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। बक्सर जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें छह मामले नगर थाना और चार मामले मुफस्सिल थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। सीबीआई ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत एजेंसी या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। माना जा रहा है कि इनाम घोषित होने के बाद अब अटल सिंह की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top