Newswahni

कुदरा स्टेशन प्लेटफार्म पर पानी की कमी कैमूर में पैकेज्ड पानी की बोतलें खरीद रहे यात्री…




कैमूर के कुदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के पश्चिमी छोर पर स्थित यात्री पेयजल बूथ इन दिनों अनुपयोगी साबित हो रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद इस महत्वपूर्ण हिस्से में लगे नलों से पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट से यात्रा करने वाले और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से ट्रेन पकड़ने आने वाले लोगों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है। भीषण गर्मी और रात के सफर के दौरान पानी न मिलने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। रेल प्रशासन की लापरवाही यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन के प्लेटफार्म पर पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा का ठप होना सीधे तौर पर रेल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्हें महंगे दामों पर बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है, जबकि कई गरीब यात्री प्यासे रहने को विवश हैं। गंभीर समस्या का संज्ञान लेने की मांग की स्थानीय नागरिकों और दैनिक यात्रियों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 2 के पश्चिमी छोर पर बंद पड़े नलों को तत्काल चालू करवाने की अपील की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top