Newswahni

किसान की हत्या मुखिया बोले यादव को टारगेट करके मारा औरंगाबाद में बदमाशों ने सिर में मारी गोली गुस्साए लोगों ने किया सड़क…




औरंगाबाद में मंगलवार रात अपराधियों ने एक किसान की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर में गोली मार कर वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसरारी गांव निवासी 50 साल के कुंदन यादव के रूप में की गई है। घटना भुइयां बिगहा गांव के पास हुई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मुखिया का कहना है कि यादवों को टारगेट करके मारा जा रहा है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम.. गोली लगते ही सड़क पर गिर पड़े कुंदन यादव परिवार ने बताया कि, मंगलवार को कुंदन यादव किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। गोली लगते ही वो गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल दाउदनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था विवाद प्रत्यक्षदर्शी संतोष कुमार ने बताया, मैं अपने चचेरे भाई कुंदन यादव के साथ केसरारी गांव जा रहा था। तभी गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित भुइयां बिगहा के पास दो बाइक सवार युवक पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारने के बाद दोनों अपराधी जिनोरिया की ओर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मृतक के परिवार में पत्नी और बेटा गोल्डन कुमार हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था। उस दौरान भी गोलीबारी हुई थी। लोग इस घटना को भी उस मामले से जोड़कर देख रहे हैं। परिवार ने NH-139 को जाम किया घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर NH-139 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग घटना स्थल पर पुलिस अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लोगों की मांग थी कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। रात में लगभग आधे घंटे तक NH-139 जाम रहा। जिसके कारण सड़क के दोनों और गाड़ी की लंबी कतार लग गई। अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और शव को हटाकर सड़क जाम हटाया गया। पूर्व मुखिया बोले- टारगेट किलिंग हो रही है घटनास्थल पर कौन पंचायत के पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप ने कहा, बिहार में टारगेट किलिंग हो रही है। यादवों को टारगेट करके मारा जा रहा है। आज भी यादव को दौड़कर गोली मारी गई। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। गोड़ीहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र यादव ने कहा, अभी तक पुलिस ने किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है। जब तक अपराधियों को नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक सड़क जाम रहेगा। पुलिस मे 2 लोगों को हिरासत में लिया पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। SDPO ने बताया, मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top