Newswahni

किसान की संदिग्ध मौत शरीर पर मिले जलने के निशान परिजन बोले शव को जलाने का प्रयास घर से मीटर दूर मिली लाश…




गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बलुवा टोला गांव में एक बुजुर्ग किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मक्के के खेत से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 61 वर्षीय हजरत अली के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था, क्योंकि शरीर पर जलने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हजरत अली रोजाना की तरह अपने खेत में काम करने गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर से लगभग सौ मीटर दूर मक्के के खेत में उनका शव मिला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना तत्काल मांझा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का जायजा लिया और पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हजरत अली की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मांझा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध है और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों और सभी संदिग्ध पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना का सच जल्द सामने आ सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top