Newswahni

किशनगंज से तिरुपति और विजयवाड़ा जाने को समर स्पेशल भीड़ कम करने को रेलवे ने शुरू की ट्रेन सीमांचल के हजारों यात्रियों को…




रेलवे ने किशनगंज जिले के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए, पूर्वोत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें किशनगंज स्टेशन पर रुकेंगी, जिससे सीमांचल के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 4 जून को गुवाहाटी से सुबह 7:20 बजे रवाना होगी रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 05630 गुवाहाटी-तिरुपति समर स्पेशल 4 जून को गुवाहाटी से सुबह 7:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कामाख्या, रंगिया, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू जलपाईगुड़ी, बरसोई, मालदा टाउन, खड़गपुर, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा, ओंगोल और गुडूर जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी। यह 6 जून की सुबह 8:40 बजे तिरुपति पहुंचेगी। किशनगंज स्टेशन पर इसका आगमन शाम 5:30 बजे और प्रस्थान 5:32 बजे निर्धारित है। 4 जून को शाम 4 बजे रंगापाड़ा नॉर्थ से चलेगी इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05862 रंगापाड़ा नॉर्थ-विजयवाड़ा समर स्पेशल 4 जून को शाम 4 बजे रंगापाड़ा नॉर्थ से चलेगी। यह उदालगुड़ी, रंगिया, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, मालदा टाउन, बोलपुर शांतिनिकेतन, खड़गपुर, भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर, विजयनगरम, दुव्वाडा, राजामुंद्री और एलुरु होते हुए 6 जून को दोपहर 3 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी। किशनगंज स्टेशन पर इसका आगमन सुबह 5:05 बजे और प्रस्थान 5:07 बजे होगा। दोनों ट्रेनों में थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य कोच रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोनों विशेष ट्रेनों में थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों से दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रोजगार, शिक्षा, व्यवसाय और धार्मिक यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से तिरुपति बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और आंध्र प्रदेश में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के लिए यह सेवा लाभकारी सिद्ध होगी। सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है और प्रतीक्षा सूची सैकड़ों तक पहुंच जाती है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा सुगम होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top