Newswahni

किशनगंज में अधिकारी हजार रिश्वत लेते अरेस्ट चार्ज दिलाने के नाम पर लाख मांग का आरोप निगरानी विभाग कर रहा पूछताछ…




किशनगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने आईसीडीएस की प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद अब जिला आईसीडीएस कार्यालय में आगे की पूछताछ और जांच तेज कर दी गई है। अनीता कुमारी पर पोठिया प्रखंड में सीडीपीओ का प्रभार दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है। शिकायतकर्ता कर्मचारी के अनुसार, अधिकारी ने पहले 10 लाख रुपये मांगे थे, जिसके बाद 50 हजार रुपये की पहली किस्त पर सहमति बनी। डीएसपी बोले-मामले की जांच जारी शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। रिश्वत का लेन-देन होते ही अनीता कुमारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अधिकारी अनीता कुमारी से जुड़े मामले में कुछ अन्य कर्मियों से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top