Newswahni

किशनगंज में लीटर विदेशी शराब पकड़ी टाटा नेक्सन कार से बंगाल से पूर्णिया ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार…




किशनगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 172.86 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा नेक्सन कार भी जब्त की है। गुप्त सूचना पर मौजाबारी में घेराबंदी पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के कानकी से कार के जरिए शराब की खेप पूर्णिया ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौजाबारी इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध टाटा नेक्सन कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में छिपाकर रखी थी शराब तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की कुल मात्रा 172.86 लीटर बताई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.5 से 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार (BR11BR0801) को भी जब्त कर लिया। पूर्णिया के रहने वाले हैं दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान और भोलू कुमार के रूप में हुई है। दोनों पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित माधोपाड़ा के रहने वाले बताए गए हैं। तस्करी नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब और वाहन को थाने ले गई। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब तस्करी के इस नेटवर्क में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top