Newswahni

किशनगंज में स्कूल भवन निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप ग्रामीणों ने हंगामा कर जांच कार्रवाई की मांग की मुखिया प्रतिनिधि ने निरीक्षण…




किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खारूदाह परिसर में निर्माणाधीन भवन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है और घटिया बालू, ईंट सहित अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण किरण लाल सिंह और आनंद कुमार बोसाक ने बताया कि निर्माण कार्य बेहद खराब तरीके से कराया जा रहा है। उनके अनुसार, कार्य में स्थानीय बालू और कम गुणवत्ता वाली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में की बात ग्रामीणों ने जब मौके पर काम कर रहे मजदूरों से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में बात की, तो मजदूरों ने कहा कि वे ठेकेदार के निर्देशानुसार ही काम कर रहे हैं। इस जवाब से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। लोगों का कहना है कि यदि घटिया निर्माण जारी रहा तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। मामले की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी दी गई। शिकायत मिलने के बाद निरीक्षण करने पहुंचे जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र सिंह ने भी निर्माण कार्य में अनियमितता की पुष्टि की। उन्होंने संबंधित जेई को मामले की जानकारी दी है और प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। विभाग करवा रहा भवन का निर्माण इस संबंध में शुक्रवार रात को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अबदेश शर्मा ने फोन पर बताया कि भवन निर्माण कार्य सीधा विभाग द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अबतक उन्हें इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top