Newswahni

किशनगंज में सांत्वना देने जा रही नानी की मौत कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक बेटा गंभीर घायल मृतक नाती को देखने जा…




किशनगंज जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब महिला अपने परिवार के साथ पहले हुए एक सड़क हादसे के मृतक के परिजनों को सांत्वना देने जा रही थी। शुक्रवार शाम को किशनगंज के बहादुगंज थाना क्षेत्र के नसीमगंज चौक के पास यह हादसा हुआ। बाइक सवार लोग नसीमगंज हादसे में मारे गए अंकित के परिजनों को सांत्वना देने जा रहे थे। जनता हाट के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संजय कुमार सिन्हा भी गंभीर रूप से घायल हो गया
इस दुर्घटना में बाइक पर सवार मृतक अंकित की नानी सुधा रानी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा संजय कुमार सिन्हा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय कुमार सिन्हा और उनकी मां सुधा रानी कदमटोली, तुलसीया के निवासी थे और देवोत्तर बिरनिया स्थित अंकित के घर जा रहे थे। जनता हाट के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क के बीच आ गया। तेज रफ्तार बाइक के चालक ने कुत्ते को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगाया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दो मौतों की खबर से इलाके में शोक का माहौल
हादसे में सुधा रानी सिर के बल सड़क पर गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल संजय कुमार सिन्हा को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एक ही परिवार से जुड़ी लगातार दो मौतों की खबर से इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top