![]()
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 43 एजेंडों पर मुहर लगी है। किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित गलगलिया चेक पोस्ट पर मेसर्स ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड को मेज स्टार्च बनाने की फैक्ट्री लगाने की मंजूरी दी गई है। बिहार सरकार राज्य में बायो-फ्यूल और कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू करने की पहल कर रही है। इसके लिए बिहार बायो-फ्यूल एवं कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) उत्पादन प्रोत्साहन नीति, 2026 बनाई गई है। बिहार सरकार ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद नियमावली, 2026 को मंजूरी दे दी है। यह नियमावली पुरानी नियमावली की जगह लागू होगी। इसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम के संशोधित प्रावधानों के अनुरूप तैयार किया गया है। बिहार में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए दरभंगा और पटना के खगौल ग्रिड उपकेंद्रों में दो नए पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 33.44 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है।
Source link