Newswahni

किशनगंज में आंधी तूफान से मक्का फसल को नुकसान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और से मुआवजे की मांग की…




किशनगंज में लगातार आ रहे चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश से मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस क्षति के बाद, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि इमरान आलम ने रविवार शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि मक्का सीमांचल क्षेत्र के किसानों की आय का मुख्य स्रोत है। फसल बर्बाद होने से किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंस गए हैं और खाद-बीज के लिए लिए गए कर्ज को चुकाने में भी असमर्थ हैं। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए इमरान आलम ने चिंता व्यक्त की कि कर्ज का बोझ किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर कर सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि किशनगंज जिले के सभी प्रखंडों में फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। श्री आलम के अनुसार, किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी क्रम में, जेडीयू के जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने जिलाधिकारी विशाल राज से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भी जिले के सैकड़ों किसानों को हुए लाखों के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की। इस दौरान जन नारायण यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top