Newswahni

कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई घायल पटना जाने के दौरान हादसा गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर…




गोपालगंज में सोमवार को कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना मांझा थाना क्षेत्र में पथरा गांव के पास एनएच 27 पर हुई। डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज किया गया। इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में 23 वर्षीय करण कुमार, 18 वर्षीय अरमान अली, 25 वर्षीय मनीष कुमार और 22 वर्षीय प्रीतम कुमार शामिल हैं। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की पार यह दुर्घटना तब हुई जब जादोपुर थाना क्षेत्र के ये चारों लोग कार से किसी काम के सिलसिले में जादोपुर से पटना जा रहे थे। पथरा गांव के समीप एनएच 27 पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मांझा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्ट्रेचर नहीं मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा सदर अस्पताल में घायलों को लाए जाने के दौरान स्ट्रेचर उपलब्ध न होने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल स्ट्रेचर की आवश्यकता थी, लेकिन समय पर वह उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में अस्पताल कर्मियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top