![]()
समस्तीपुर में कारोबारी के घर से डेढ़ लाख कैश और 5 भर सोने के जेवरात की चोरी हुई है। देर रात बदमाश चाकू लेकर घुसा। करीब 10 मिनट तक घर के अंदर रहा। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य को भनक तक नहीं लगी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी वार्ड संख्या-14 की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कारोबारी सोनू चौधरी अपनी पत्नी के साथ हॉल में फर्श पर सोए हुए थे। चोर उनके बिछावन के करीब पहुंचकर चाबी खींच लेता है। इस दौरान चोर अपने दाहिने हाथ में चाकू भी ले रखा है। चाबी लेकर अलग-अलग कमरों में जाकर कैश और गहना जमा करता है। इसके बाद फरार हो जाता है। चोर ने गमछे से चेहरा ढक रखा था सुबह नींद खुलने के बाद परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। कमरे में सामान इधर-उधर फैला था। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस को चोरी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है। चोर ने पहचान छिपाने के लिए गमछे से चेहरे को कवर कर रखा था। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, मथुरापुर पुलिस का कहना है कि कारोबारी की ओर से आवेदन मिला है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।
Source link