Newswahni

कामख्या मंदिर के पुजारी की भविष्यवाणी और ग्यारस का संयोग महीने बाद वापस लौटा राजा रघुवंशी परिवार में खुशियों का माहौल…



Raja Raghuvanshi news: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। 9-10 महीने पहले राजा की हत्या से जिस परिवार में मातम पसरा था, वहां आखिरकार अब खुशियों ने दस्तक दी है। उनके बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसे एक गजब के संयोग और पुजारी की भविष्यवाणी के चलते घरवाले ‘राजा’ की वापसी ही मान रहे हैं। मां उमा रघुवंशी भावुक होते हुए कह रही हैं कि उनका बेटा लौट आया है।

ग्यारस के दिन हत्या, उसी दिन बच्चे का जन्म

राजा रघुवंशी की भाभी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद घर में खुशियों का माहौल है। दिलचस्प बात ये है कि बच्चे का जन्म ग्यारस के दिन दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या ग्यारस के दिन ही दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर हुई थी। ऐसे में इस संयोग को राजा के परिवारवाले किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे।

भाई विपिन ने बताया है कि राजा की तेहरवीं के दिन कामाख्या मंदिर के पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा का दोबारा इसी परिवार में जन्म होगा। पुजारी ने कहा था कि राजा की मौत सामान्य रूप से नहीं हुई, उसकी हत्या की गई थी। इसलिए राजा का इसी परिवार में लौटना तय है। विपिन का कहना है कि आखिरकार पुजारी की भविष्यवाणी सही साबित हुई।

ऐसे में बच्चे के जन्म से परिवार खुशियां मना रहा है। मां उमा रघुवंशी ने कहा कि जो बच्चा हुआ है, वो राजा जैसा दिखता है। 10 महीने में राजा हमारे घर वापस लौटकर आ गया है। परिवारवाले नवजात को ‘राजा’ कहकर भी पुकार रहे हैं। मां बताती हैं कि जब वे बच्चे को उसके नाम से पुकारती हैं, तो ऐसा लगता है कि मानो वो सबको पहन रहा हो। मां इसे भोलेनाथ का आशीर्वाद बताती हैं।

राजा रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी थी। 11 मई को उनकी शादी सोनम से हुई थी। शादी के बाद 20 मई को राजा और सोनम हनीमून मनाने मेघालय गए थे, जहां उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस जांच के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके साथियों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची। उसने राजा को हनीमून के बहाने धोखे से शिलॉन्ग ले जाकर मारा डाला। मामले ने पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

सोनम और राज कुशवाहा फिलहाल जेल में बंद हैं। राजा का परिवार अब भी न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहा है। वे इस हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है, जिससे आरोपियों को जल्द सजा मिल सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top