![]()
मोहनिया में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों की उपेक्षा करने और केवल चुनावी लाभ के लिए ‘नारी शक्ति’ का नारा देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता ऋषभ प्रताप सिंह उर्फ रिशु सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने हमेशा महिला सशक्तिकरण की राह में बाधाएँ डाली हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि जब लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात आई, तो विपक्षी दलों ने इसका समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की यह दोहरी नीति अब नहीं चलेगी। मंचों पर नारी सम्मान की कसमें खाने वाले लोग सदन में उनके अधिकारों के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।” प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। एक महिला कार्यकर्ता ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीति के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करता है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले नारेबाजी की उन्होंने कहा कि कुछ लोग संकट के समय तो महिलाओं (बहन) को याद करते हैं, लेकिन जब उन्हें सम्मान देने की बारी आती है, तो वे पीछे हट जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, “महिलाओं में दुर्गा और काली का अंश होता है। जो अपनी बहन का सम्मान नहीं कर सकते, वे समाज की अन्य महिलाओं का क्या भला करेंगे?” प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ नारे लिखे थे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान के साथ इस तरह का व्यवहार जारी रहा, तो वे आने वाले समय में विपक्षी दलों को उचित जवाब देंगे।
Source link