Newswahni

कांग्रेस अब गांधी जी की नहीं मुस्लिम लीग की पार्टी गिरिराज सिंह बोले राहुल पर दोहरी नागरिकता का केस चल रहा है उनका…




बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर जोरदार तंज कसा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस देश को बर्बादी की ओर ले जा रही है। वर्तमान कांग्रेस अब महात्मा गांधी के सिद्धांतों वाली पार्टी नहीं रही, बल्कि वोटों की राजनीति के लिए मुस्लिम लीग बन चुकी है। आज कांग्रेस का नेता कौन है, सोनिया गांधी। 15 साल तक वे इटली की नागरिक बनी रहीं और भारत की नागरिकता नहीं ली। इससे स्पष्ट होता है कि उन्हें देश से कितना प्रेम है। ​दूसरे नेता राहुल गांधी हैं, जिनके ऊपर दोहरी नागरिकता का केस अभी भी चल रहा है। ‘कांग्रेस अब मुस्लिम लीग बन चुकी है’ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि देशवासियों को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। अगर इन्हें मौका मिला, तो ये देश को तबाही और बर्बादी की दिशा में ले जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को आड़े हाथों लिया। कहा कि खड़गे जी अब आपकी कांग्रेस गांधी जी वाली कांग्रेस नहीं रह गई है। आपकी कांग्रेस अब केवल वोट पाने के लिए मुस्लिम लीग बन चुकी है। ​देश के लोगों को देखना चाहिए कि केरल में इनका गठबंधन किसके साथ है। वहां ये मुस्लिम लीग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ये पूरी तरह से देश को तबाह और बर्बाद करना चाहते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top